माही परियोजना का टूटा भरोसा अब गहराया क्षेत्र में पेयजल संकट
झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
ग्राम पंचायत रायपुरिया में इन दिनों पेयजल संकट आ गया है मुख्य बाजार में पांच से छह दिनों मे तो बस स्टैंड क्षेत्र में आठ से दस दिन होने को आ रहे है यहां पेयजल सप्लाई नही हो पाया है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है निजी टैंकर के भरोसे ग्रामीण पेयजल जुटाने में लगे हैं वह भी काफी मशक्कत करने के बाद ही मिल पा रहा है।
दरअसल ग्राम पंचायत रायपुरिया मे माही परियोजना के भरोसेे पेयजल सप्लाई व्यवस्था पिछले दो माह से चल रही थी अचानक तकनीकी अव्यवस्था के कारण माही का पानी पिछले आठ दिनो से बंद हो गया। लिहाजा यहा पेयजल सप्लाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। ग्राम पंचायत द्वारा बनी रोड ग्रिड वाले नलकूप को छोड़कर अन्य पेयजल स्त्रोत्र बंद होने की बात कही जा रही है। ग्र्रामीणों का कहना है कथा स्थल के नाम से जाने जाना वाला छापरापाडा स्थित नलकूप और पंपावती जलाशय स्थित कुए से पानी लाइन के जरिये रायपुरिया पानी लाने को काम पिछले बीते कई वर्षो से ग्राम पंचायत करती आ रही है परन्तु पूर्ण रूप से माही परियोजना के भरोसे रहने से बनी से रायपुरिया पानी लाने की व्यवस्था पर ध्यान नही दिया गया और इधर एन मौके पर तकनीकी अव्यवस्था से माही का पानी भी बंद हो गया जिसके कारण रायपुरिया में किसी मोहल्ले में पांच तो किसी मोहल्ले में आठ से दस दिनों तक रहवासीयो के घरो मेपेयजल नही पहुंचा जिसके कारण ग्र्रामीणों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
यह होगी वैकल्पिक व्यवस्था
माही परीयोजना की व्यवस्था गड़बड़ाने से यह स्थित निर्मित हुई है वहां बडौदा और अहमदाबाद से मैकेनिक सुधार के लिए आए है। ग्रिड वाले नलकूप से 2 घंटे और बनी स्थित कुएं से मात्र एक घंटे पानी मिल पा रहा जिसके बाद पेयजल की पूर्ति नहीं हो पा रही है, जब तक माही परियोजना की व्यवस्था सुचारू होती है तब तक के लिए ग्राम पंचायत वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटी हुई है जल्द ही व्यवस्था मे सुधार कर दिया जाएगा।
-सुखराम मेड़ा, सरपंच ग्राम पंचायत रायपुरिया
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Next Post