नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk लगभग 9 माह के लंबे अंतराल के बाद राज्य शासन ने झाबुआ में अपर कलेक्टर की नियुक्ति कर दी है , राज्य प्रशासनिक सेवा 2008 बैच की अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल को झाबुआ अपर कलेक्टर बनाया गया है इससे पहले आप मंदसौर अपर कलेक्टर के तौर पर कार्यरत थी, विदित है कि तत्कालीन अपर कलेक्टर सुमेरसिंह मुज़ालदा का सेवानिवृत्ति 31/08/2024 को हो गई थी तब से ही ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास अपर कलेक्टर ( अपर जिला दंडाधिकारी ) का कार्यभार था । Post navigation बगावत पर उतरे डामोर परिवार को पीसीसी ने थमाया नोटिस, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया झाबुआ का लाल बना विश्व प्रसिद्ध संस्था HAL का निदेशक