सिंहस्थ जाने वाले श्रद्धालुओं को आ रहीं परेशानी, कांग्रेस करेगी आंदोलन
झाबुआ। जिले की खराब एवं जर्जर सड़कों को लेकर जिला कांग्रेस ने तीव्र विरोध जताया है। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि इन दिनों उज्जैन में सिंहस्थ चल रहा है और खराब सड़कों पर सफर करने में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति पर जिला कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिपं एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष भूरिया ने बताया कि षहर से गुजरने वाले हाईवे मार्ग पर मेघनगर नाके से लेकर फूलमाल तक सड़कों पर सैकड़ों बड़े गड्ढ़े व्याप्त है। सड़कों के किनारे उखडे रहे है। इसके अलावा फुलमाल से पिटोल तक भी मार्ग की अत्यधिक खस्ताहालत है। सड़क से वाहनों के निकलने पर धूल के बड़े-बड़े गुब्बार उड़ते है और लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते है। इसी प्रकार अनास नदी से लेकर देवझिरी तक भी मार्ग की अत्यधिक जर्जर स्थिति है। मोहनपुरा एवं गड़वाड़ा में मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े व्याप्त है, जो दुर्घटनाओं को न्यौता देते दिखाई पड़ते है। यहीं स्थिति कॉलेज मार्ग से महर्षि विद्या मंदिर तक की सड़क की भी है, जहां सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने से वाहन चालकों को बेहद तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे जिलेभर में सड़कों की दयनीय स्थिति है। जहां खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहन चालकों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सिंहस्थ के चलते हो रहीं अधिक परेशानी
भूरिया ने आगे बताया कि 22 अप्रेल से उज्जैन में सिंहस्थ शुरू हो गया है। सिंहस्थ में शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंचते है। मप्र सहित आसपास के गुजरात एवं राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों से भी लोग सिंहस्थ जा रहे है और जिले से वाहनों से गुजरने पर उन्हें सड़कों की खराब हालत के कारण काफी परेशानी हो रहीं है। निरंतर दुर्घटनाएं भी घटित हो रहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, रूपसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता शंकरसिंह भूरिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्र्ष भट्ट, आचार्य नामदेव आदि ने भी जिले की सड़कों की खराब हालत को लेकर अपना विरोध जाहिर किया है एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
Next Post