जितेंद्र वाणी, नानपुर कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जान गंवाने वालों को नानपुर के मुस्लिम समाज ने श्रद्धांजलि दी। समाजजनों ने मौन धारण कर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च मस्जिद से लेकर पुराने बस्टेशन, स्कूल चौराहे से होते हुए गुजरा। जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। अंत में थाना प्रभारी मुकेश कनासिया को ज्ञापन सौंपा गया। समाजजनों ने घटना की निंदा की और आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदर सिराजुद्दीन पठान एवं वरिष्ठ अब्दुल अजीज शेख उर्फ चांद मामू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-25-at-8.26.40-PM.mp4 Post navigation ग्राम पंचायत नानपुर के पूर्व सरपंच बाबूलाल वाणी का निधन श्रावण माह के अंतिम सोमवार को योगेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशाल भंडारा