रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला नगर में भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 10 अप्रेल 2025 को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के सकल श्री संघ सहित जैन समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धर्म, आस्था और संस्कृति के अद्भुत संगम ने पूरे नगर को दिव्यता से भर दिया।
सुबह से ही नगर में उत्साह का माहौल था। भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उमंग देखने को मिली। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 8 बजे सकल श्री संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में किया गया। भगवान महावीर की आकर्षक झांकी रथ पर सुसज्जित थी, जिसे पुष्पों और रंग-बिरंगी सजावट से अलंकृत किया गया था। रथ पर भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर विधिवत पूजन किया गया, तत्पश्चात शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।
महावीर जयंती के पावन पर्व पर संजय फुल फक्कड़ द्वारा स्वर्गीय समरथमल जी की स्मृति में भगवान महावीर का दिव्य रथ एवं प्रतिमा, मूर्ति पूजक जैन समाज को अर्पित की गई एवं नवकारसी का लाभ लिया।
