आलीराजपुर। जैन श्री संघ के द्वारा जीतो संस्था के आवाहन पर राजेंद्र उपाश्रय में भगवान महावीर स्वामी को याद करते हुए प्रभु महावीर स्वामी के सिद्धांत जियो और जीने दो के उद्देश्य को धारण किया गया। इसके चलते पीड़ित मानवता, विश्व में चल रही उथल-पुथल, अशांति विदित हो (प्रत्येक जीव सुख शांति चाहता है) इस हेतु से जीव मात्र को सुख शांति प्रदान करने हेतु ,संपूर्ण विश्व में जहां-जहां जैन समाज निवासरत है सामूहिक रूप से विश्व के कल्याण के उद्देश्य से करोड़ों नवकार महामंत्र का जाप किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-09-at-1.23.27-PM.mp4 जिसमें बालक-बालिकाएं युवा-युवतियां, महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की वह सभी ने एक स्वर से महामंत्र का जाप किया तत्पश्चात नवकार मंत्र की आरती लाभार्थी प्रभावचंद्र हरकचंद्र जैन (कमला स्टोर्स परिवार) के द्वारा बोली बोलकर लाभ लिया गया। 10 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन भी जैन श्री संघ अलीराजपुर के द्वारा किया जाएगा जिसमें प्रातः भक्तामर पाठ, देव दर्शन,पूजन ,पूजा प्रतिक्रमण व भक्ति के विशेष आयोजन तथा प्रभु की सुंदर अंगरचना भी की जाएगी जैन श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश जैन ,सपन जैन व अल्पेश जैन के द्वारा उपलब्ध करवाई गई। Post navigation करजवानी के अग्नि पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान थांदला में महावीर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, हुए कई धार्मिक-सामाजिक आयोजन