अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालखेङा में आरोपी जामसिंह, भुरु भीलाला निवासी सालखेङा ने दिलीप पिता जामसिंह उम्र 27 साल निवासी सालखेङा को चांदी के बंटवारे की बात को लेकर उल्टी कुल्हाड़ी सिर पर दे मारी जिससे उसे गंभीर चोट आई और जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
……………………………………………….
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
जिले के थाना जोबट क्षेत्र अतंर्गत ग्राम किला जोबट पर आरोपी रड््डू निवासी किला जोबट तङवी फलिया ने घायल पारुबाई पति रतनिया भील को जमीनी विवाद के कारण पत्थर से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जिस पर फरियादी कि रिपोर्ट मे थाना अलीराजपुर पर हत्या का प्रयास करने का अपराघ पंजीबध्द किया गया था। जिसमे कि आरोपी को मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
……………………………………………….
कंरट लगने से मृत्यु
जिले के थाना जोबट क्षेत्र के तहत पटेल फलिया ग्राम बलेङी का रहने वाला मृतक सुनील उम्र 21 साल को पानी की मोटर चालू करते समय कंरट गया। जिसे कि उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया।
……………………………………………….
गौवंशीय पशुओं का परिवहन करते पकड़ा
जिले के पुलिस थाना अलीराजपुर अतंर्गत दाहोद नाके पर लगाई गई वाहन चैकिंग के दौरान थाना प्रभारी केएस चौहान ने बोलेरो पिकअप एमपी 45 सी 1&60 को रोक कर चेक किया गया जिसमें गाय के 6 बछड़े अवैध परिवहन करते पाए गए। आरोपी चालक कान्हा, सत्रु निवासी रुपाखेङ़ा को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता व मोटर व्हीकल एक्ट मामले दर्ज कर लिए।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Prev Post
Next Post