अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ग्रामोदय से भारत उदय जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर उनके जन्म स्थान महू से किया गया, जिसके अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 14 अप्रैल को ग्रामसभा कर सविंधान निर्माता के जीवन एवं विचारों पर चर्चा, सामाजिक सौहाद्र्र व समरसता के कार्यक्रम आयोजित करना एवं 15, 16 एवं 17 अप्रैल को ग्राम संसद का आयोजन करना एवं शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमो का आयोजन कर 23 मई से 31 मई तक ग्रामसभा में की गई कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन किया। इसी क्रम में ग्राम वालपुर के पंचायत भवन में 14 से 17 अप्रैल तक ग्रामसभा एवं ग्राम संसद का आयोजन किया गया। जिसमे कृषिसभा का आयोजन किया जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वाइल, मिट्टी परीक्षण, हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि उद्यानिकी एवं पशुपालन पर चर्चा एवं ग्राम में रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। आगामी पांच वर्षो में किसान की आय दोगुनी करने का रोड मेप तैयार करने, समग्र आईडी का शुद्धिकरण, आधार सिडिंग, आधार पंजीयन एवं अन्य योजनाओं का कार्य किया गया व जयपाल खरत द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, पंच, सचिव, ग्रामीण कषि विस्तार अधीकारी केएस डावर के साथ बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की