अलीराजपुर-एसडीएम एफडी जाधव ने 14 अप्रैल को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमाची में आयोजित ग्रामसभा का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ग्रामन के पटवारी राजेन्द्र भूरिया राजस्व अभिलेख सहित उपस्थित नहीं होने तथा कृषकों को उड़द फसल की राहत राशि के वितरण एवं शेष की सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा न करने के कारण एक वेतनवृद्धि संचय प्रभाव से रोक दी। उन्होंने उपयंत्री मनरेगा उदयगढ़ नरेश बाजोरिया को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में अनुपस्थित रहने पर तथा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर आगामी एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। Post navigation कलेक्टर ने ग्राम संसदों का लिया जायजा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में ग्राम संसद हुई