अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट।
जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से ग्राम संसदों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शेखर वर्मा ने शनिवार को क_ीवाड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम चांदपुर, क_ीवाड़ा, कदवाल तथा भाबरा जनपद पंचायत क्षेत्र के कालियावाव में आयोजित ग्राम संसद का आकस्मिक रूप से जायजा लिया। कलेक्टर इन ग्राम संसदों में शासन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2015-16 में लाभांवित हितग्राहियों की सूची से अवगत कराने की बात कहीं।
कलेक्टर शेखर वर्मा ने क_ीवाड़ा में आयोजित ग्राम संसद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अतिकुपोषित बच्चों की जानकारी ली और अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वावास केन्द्र में भर्ती न करने पर तीन आंगनवाड़ी कार्यकताओं रंजिता बारिया आंगनवाड़ी केन्द्र कदवाल, प्रीति चौहान आंगनवाड़ी केन्द्र नवापुरा, कांता बारिया आंगनवाड़ी केन्द्र गणपतपुरा को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ग्राम कदवाल की कमल अवगत कराया की पंचायत भवन के निर्माण के दौरान रेत व ईंट के परिवहन की राशि कई बार अनुरोध करने के बाद अभी तक भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा नहीं की गई है यह राशि शीघ्र दिलाई जाए। कलेक्टर वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए है कि इस महिला को रेत तर्था इंट की परिवहन राशि के भुगतान की जांच करें और शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित महिला को परिवहन राशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर वर्मा ने ग्राम चांदपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्राम की करमा तथा राजू ने जमीन का बंटवारा हो चुका है लेंकीन अभी तक ऋण पुस्तिका पटवारी द्वारा नहीं दी गई है। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए है कि वे इन ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निराकरण करें। इस अवसर पर एसडीएम एफडी जाधव, कार्यपालन यंत्र ग्रामीण यंत्रिकी सेवा एसएस गौड़, सीईओ कट्ठीवाड़ा डीएस सोलंकी, सीईओ चन्द्रशेखर आजाद नगर वीके श्रीवास्तव, सहकारिता विभाग के सोलंकी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Prev Post
Next Post