झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौर की रिपोर्ट-
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झकनावदा के इन्द्रा कालोनी के वेरई माता चौपाल पर नौ दिनो तक रंगारंग गरबे चले। इस दौरान बालक-बालिकाओं द्वारा गरबे पांडाल में आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें नौ दिनों तक कन्या भोज गरबे खेलने वाली बालिकाओं करवाया गया। इसके बाद नवदुर्गा उत्सव गरबा खेलने वाले बालक बालिकाओं को इनाम वितरित किए, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे इनाम के प्रायोजक पत्रकार जितेन्द्र राठौर कार्यक्रम के अध्यक्षता कैलाश माली विशेष अतिथि के रूप में रामेश्वरजी राठौर, चौहान सा. बडवानी प्रभुजी लछेटा शंकर बर्फा, नन्दलाल देवडा आदि उपस्थित थे। इस दौरान जितेन्द्र राठौर ने कहा कि इतना अच्छा आयोजन होना बड़े गर्व की बात है। वेरई माता नव उत्सव समिति हर वर्ष ऐसा आयोजन करती रहे जिससे छोटे बालक बालिकाओं उत्साहवद्र्धन होता है। उसके बाद महाआरती उतारी गई कार्यक्रम सफल को बनाने मे आयोजन मंडल में नंदू भैया, किशोर माली, हीरालाल मेघवाल, सुरेश वकील, नितेश जादूगर, सवित्रीबैन, काली बेन, अजय अगास का योगदान रहा। कार्यक्रम संचालक हेमेन्द्रजोशी ने किया व आभार अशोक माली गोलू लोहार ने माना।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Next Post