शान ठाकुर पेटलावद कक्षा 3 री से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से गुरुकुल अकादमी पेटलावद द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण पर लगभग 250 विद्यार्थी एवं 20 शिक्षक गए। इन्होंने विश्व विरासत में शामिल प्रसिद्व पर्यटन स्थली मांडू में रानी रूपमती महल, बाज बहादुर का महल, रेवा कुंड, दाई का महल , इको पॉइंट, हिंडोला महल, जहाज महल, नीलकंठ महादेव मंदिर, राम मंदिर आदि ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। सभी बच्चों ने इस शैक्षणिक भ्रमण का आनंद लिया और मांडव के इतिहास को जाना । इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन विद्यालय के संचालक आकाश जी चौहान अध्यक्ष हर्षिता चौहान, प्राचार्य अतुल मेहता के निर्देशन में किया गया। बच्चों ने गाइड से बहुत ही रोचक प्रश्न पूछे और अपना ज्ञानार्जन किया। Post navigation प्राचीन हनुमान मंदिर भगोर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भक्तो की भीड़ हमारा थाना हमारा वन के तहत किया पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया