खरडू बड़ी। शासन के निर्देशानुसार सन 2022 से वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी के अंतर्गत रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी की हाई सेकंडरी स्कूल परिसर में वीर बाल दिवस मनाया गया और बच्चों को स्कूल के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) के दो छोटे साहिबजादों, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इन युवा साहिबजादों ने धर्म और मानवता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इन्हीं के सम्मान और याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी प्राचार्य राजेश जांगिड़,शंकर सिंह राठौड़, दिनेश टांक ,विनोद चौहान,सचिन सेन, विजय परमार,अनिता दोहरे आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। Post navigation पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्मदिन मनाया गया अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद भी नहीं मिली बच्चों को साइकिल, कई विद्यार्थी साइकिल से वंचित