गौरव कटकानी, कालीदेवी ग्राम कालीदेवी मैं कुछ लोगो द्वारा घुमटी रख कर सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है । ताजा उदाहरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर आज सुबह सुबह किसी व्यक्ति द्वारा एक चलित घूमती रख कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए है । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241205-WA0004.mp4 आपको बता दे ये घुमटी जिस जगह पर रखी गई है वो बैतूल – अहमदाबाद हाईवे से सिर्फ 4 से 5 फीट की दूरी है और इसी जगह 2 साल पहले एक ट्रक अनियंत्रित हो कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार में जा घुसा था जिसमे 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी । इस हादसे के बाद भी ना तो पुलिस प्रशासन , ना ही राजस्व विभाग और ना ही ग्राम पंचायत कालीदेवी द्वारा इस और किसी प्रकार का ध्यान दिया जा रहा है । शायद दोनो विभाग फिरसे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है । जिम्मेदार बोले मुझे इस घुमटी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है पता करवाता हूं की यह घुमटी किसने यहां रखी है और किसकी है । जांच करके इसे यहां से हटवाएंगे । जग्गूसिंह चारेल, सचिव ग्राम पंचायत कालीदेवी Post navigation 15 दिनों के भीतर अवैध शराब के खिलाफ दूसरी कार्रवाई ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार और सड़क किनारे खड़े वाहनों को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल