थांदला। संत फ्लोरा स्कूल द्वारा तीन दिवसीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें झाबुआ जिले के विभिन्न विद्यालयों की खो-खो व फुटबॉल टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई । खो-खो फाइनल मैच संत पुष्पा मिशन हाईस्कूल बड़ी धामनी एवं फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला के बीच में खेला गया फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला की बालिका टीम ने 13 पॉइंट किए वही उपविजेता रही बड़ी धामनी टीम के द्वारा 3 पॉइंट किए गए फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला की टीम 10 पॉइंट से फाइनल मैच में विजेता रही। बालक वर्ग फुटबॉल फाइनल मैच सीएम राइस स्कूल थांदला एवं फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के बीच खेला गया। जिसमें फ्लावरलेट की बालक टीम 4-0 से फाइनल मैच विजेता रही।फ्लावरलेट स्कूल की फुटबॉल टीम से 7 खिलाड़ी राज्यस्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिसमें से दो खिलाड़ी लकी प्रकाश कटारा एवं आकाश प्रफुल्ल डामोर दिनांक 19 नवंबर 2024 से लेकर 24 नवंबर तक विदिशा में आयोजित 19 वर्षीय बालक राज्य स्तरीय संभाग फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में अपना प्रतिनिधित्व करेगे । इस अवसर पर शाला के प्रबंधक फादर जॉर्ज प्राचार्य सिस्टर जीनो खेल शिक्षक निलेश पारगी सर मुकेश भूरिया सर शाला के मीडिया प्रभारी अमित मावी सर स्कूल सचिव आशीष मावी सर शाला के समस्त शिक्षकगणों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *