लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड थांदला रोड मे आज रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक फांसी पर झूलता पाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार महेश पिता सोभान खराड़ी उम्र करीबन 22 वर्ष निवासी ग्राम खजुरी, थांदला रोड-नोगांवा में अपनी मासी के घर पर रहता था। मकान में रहकर 12वी की पढ़ाई करता था। आज सुबह उसके कमरे मे युवक फांसी पर लटका मिला जिसकी सुचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। युवक ने फांसी किस कारण से लगाई इसकी जानकारी अभी तक नही चल पाई है। चौकी प्रभारी लाखनसिंह सोलंकी, आरक्षक चम्पालाल बघेल द्वारा मोके पर पहुचकर घटना की जांच की जा रही है। Post navigation थांदला पुलिस द्वारा ग्राम बेडावा में चलित थाने का आयोजन किया इंटर स्कूल फुटबॉल व खो – खो प्रतियोगिता में फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी