आलीराजपुर। आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोरवा में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा में सहूलियत और प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तवर, हिन्दू युवा जनजाति संगठन के जिला अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रोशन पचाया, कट्ठीवाड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष भदु पचाया, और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नागरसिंह चौहान ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साइकिल वितरण का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सहायता प्रदान करना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और अभिभावकगण भी मौजूद रहे। Post navigation “आ अब लौट चले” अभियान के तहत गुम महिलाओं और बच्चों को खोजेगी पुलिस अजाक थाने के प्रभारी ठाकुर का स्थानांतरण होने पर दी विदाई