आलीराजपुर। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें खोज कर घर वापस लाने के उद्देश्य से जिले में ऑपरेशन ” आ अब लौट चलें ” विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार आलीराजपुर जिले में चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों में विगत वर्षों में पंजीबद्ध गुम इंसानों की समीक्षा की जाकर लंबित गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु दिनांक 16/11/24 से 30/11/24 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक गुम इंसान को दस्तयाब करें एवं उनको खोज कर सुरक्षित घर वापस लाएं और गुम रहने की अवधि में उनके साथ कोई अपराध हुआ हो तो वैधानिक कार्यवाही करें। इस अभियान की निरंतर समीक्षा की जाकर अधिक से अधिक लंबित गुम शुदा व्यक्तियों को दस्तयाब किया जावेगा। Post navigation लूट, डकैती एवं डकैती की तैयारी के अपराधों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की, अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया