छकतला। जनजाति विकास मंच छकतला द्वारा 15 नवंबर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति संस्कृति के अनुसार स्थान छकतला_मंडी में बड़े धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया । उक्त बैठक गायत्री मंदिर छकतला में सम्पन्न की हुई ।बैठक में छकतला खंड के 78 गांव के प्रभारी एवं मंडल प्रभारी बनाए एवं गांव गांव फलिया फलिया तक पहुंचने की योजना बनी। बैठक में RSS के जिला सह कार्यवाह श्री प्रवीण चौहान ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय से अवगत करवाया साथ ही जनजाति विकास मंच के जिला युवा प्रमुख विनय चौहन ने कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने की कार्ययोजना बताए। बैठक में जनजाति विकास मंच सोंडवा के अध्यक्ष काशीराम तोमर भाजपा जिला महामंत्री नरिंग मोरी ,रविंद सोनी ,मनु चौधरी , खुमान चौहान ,रायसिंह अवासीया , नानजी पराड़ ,शैलेश चौधरी सहित,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation गुजरात जा रहे ग्रामीणों से भरी बोलेरो पलटी निस्तार तालाब निर्माण के लिए किया भूमिपूजन