झाबुआ। ग्राम उदय से भारत उदय पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे से होगी कॉन्फ्रेंस में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला एनआईसी केन्द्र पर सांसद, विधायक, जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित राजस्व, जल-संसाधन सामाजिक न्याय, आदिम जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने निर्देशित किया है।
जिले में बनी 34 हजार 713 लाडली लक्ष्मी
महिला सशक्तिकरण के लिए जिले में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना में जिले में अब तक 34 हजार 713 लाडलियो को लाभान्वित किया गया। जिले की लाभान्वित बालिकाओं को योजनांतर्गत समय समय पर शिक्षा के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी एवं 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने के बाद 1 लाख 18 हजार रूपये एक मुश्त दिये जायेगे। ग्राम उदय से भारत उदय अभ्यिान के दौरान 14 अप्रैल से 31 मई के बीच आयोजित होने वाली ग्राम सांसदो के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं को योजना में लाभान्वित करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।
Trending
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव