थांदला। 2 अक्टूम्बर गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर मिनिस्ट्री ऑफ़ पंचायती राज (MOPR) भारत सरकार की ओर से पुरे भारत में चयनित 750 ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग की 32 ग्राम पंचायतो में से झाबुआ जिले के तहसील थांदला की चार ग्राम पंचायत मियाटी,चिखलिया,भामल एवं सुजापुरा में मुख्यकार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र बराडिया के मार्गदर्शन में आजादी के गौरवशाली 75 वर्ष के प्रतिक के साथ “सक्षम पंचायत विकसित भारत” के सपने को साकार करने हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
