झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्री नवरात्रि पर प्रतिदिन प्रात: निकाली जाने वाली संगीतमय प्रभातफेरी का गुड़ी पड़वा पर शुभारंभ हुआ। बड़े रामजी मंदिर से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो की गूंज के साथ निकली। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में युवाओं, सनातन धर्मवालंबियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। नगर भ्रमण के उपरान्त प्रभातफेरी पुन: बड़े रामजी मंदिर पहुंची। इसके बाद भगवान राम की महाआरती उपरान्त नीम के शरबत की प्रसादी वितरित की गई। स्वास्थ्यवर्धक नीम के शरबत की प्रसादी हेतु बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रभातफेरी नवरात्रि के नौ दिनों तक यही क्रम रहेगा व रामनवमी पर समापन होगा।
Trending
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव