झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्री नवरात्रि पर प्रतिदिन प्रात: निकाली जाने वाली संगीतमय प्रभातफेरी का गुड़ी पड़वा पर शुभारंभ हुआ। बड़े रामजी मंदिर से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो की गूंज के साथ निकली। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में युवाओं, सनातन धर्मवालंबियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। नगर भ्रमण के उपरान्त प्रभातफेरी पुन: बड़े रामजी मंदिर पहुंची। इसके बाद भगवान राम की महाआरती उपरान्त नीम के शरबत की प्रसादी वितरित की गई। स्वास्थ्यवर्धक नीम के शरबत की प्रसादी हेतु बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रभातफेरी नवरात्रि के नौ दिनों तक यही क्रम रहेगा व रामनवमी पर समापन होगा। Post navigation एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का मुकम्मल बंद सफल श्री कृष्ण एवं श्री राधारानी दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह