मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में स्वच्छता सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन कार्यालय  में एक स्वच्छता सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत कर्मचारियो के स्वास्थ्य की जांच की गई। गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन पर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर के निर्देशनानुसार कार्यालय सभागार हॉल मे स्वच्छता सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ शिवराम मंडलोई, ओमप्रकाश रवि द्वारा  किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये चिकित्सक डॉ. दिलीप चौहान द्वारा ग्राम पंचायत के सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सफाई  मित्रो को पुष्प  माला श्रीफल साल ओढ़ा कर स्वागत किया साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनायों से लाभान्वित करने हेतु आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश  रावत, सचिव नवलसिंग डुडवे, पटवारी धर्मेन्द्र चोहान, व सफाई मित्र उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *