झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से निलेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- शिवनारायण सोलंकी की रिपोर्ट रायपुरिया मे डेंगू दस्तक दे चुका है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। रायपुरिया निवासी शिवनारायण सोलंकी टेलर को बुखार की शिकायत होने से दाहोद के अर्बन हास्पिटल ले जाया गया था जहा पर 1 अप्रैल को जांच मे डेंगू टेस्ट पॉजीटिव बताया गया, डेंगू की पुष्टिी होने के बाद भी परिवार मरीज को लेकर रायपुरिया आ गए थे परन्तु परिवार के फेमेली डाक्टर की सलाह पर परिवार मरिज कोफिर से दाहोद ईलाज के लिए ले गए परन्तु स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि हो जाने के बाद भी नहीं जागा। इनका कहना है स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे ओर स्लाईड बनाने को काम किया जा रहा है जल्द ही दवाइयों को छिड़काव कार्य भी करवाया जाएगा। – डॉ. कापसिंह कटारा मेडिकल आफिसर Post navigation व्याख्याता आरएस डामर को नोटिस जारी जिला चिकित्सालय का कम्पाउंडर बना डॉक्टर, मरीजों की जान के साथ खिलवाड़