आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना शनिवार शाम लगभग 7 बजे पुलिस थाने से कुछ दूरी पर कट्‌ठीवाड़ा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार रेत से भरा ट्रक (आरजे 09 जीडी 4319) कट्‌ठीवाड़ा की ओर से आ रहा था, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार (एमपी 69 एमडी 8071) को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।