आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना शनिवार शाम लगभग 7 बजे पुलिस थाने से कुछ दूरी पर कट्ठीवाड़ा रोड पर हुई। रेत से भरा ट्रक (आरजे 09 जीडी 4319) कट्ठीवाड़ा की ओर से आ रहा था, तभी सामने से बाइक (एमपी 69 एमडी 8071) पर आ रहे महेश पिता कालू पचाया निवासी ग्राम अगरण उम्र 25 वर्ष को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया। Post navigation डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी नियमों को ताक में रखकर महिला जनपद सदस्य की बजाए उनके पति हुए शामिल