आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना शनिवार शाम लगभग 7 बजे पुलिस थाने से कुछ दूरी पर कट्ठीवाड़ा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार रेत से भरा ट्रक (आरजे 09 जीडी 4319) कट्ठीवाड़ा की ओर से आ रहा था, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार (एमपी 69 एमडी 8071) को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। Post navigation नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए अंशुल विद्या मंदिर के विद्यार्थी, प्राचार्य व स्टाफ ने दी बधाई, उज्वल भविष्य की कामना की डंपर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा