गायत्री परिवार तहसील सोंडवा की मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

सोंडवा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के दिशा निर्देश अनुशार गायत्री परिवार तहसील सोंडवा की मासिक गोष्ठी गायत्री प्रज्ञा मंडल लोडनी में आयोजित कि गई।जिसमे 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूरे विश्व में एक साथ एक समय में लाखो घरों में ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ सम्पन्न किए जाना है। उसकी पूर्व तैयारी हेतु सोंडवा तहसील के सक्रिय कार्यक्रताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी में नव चेतना केंद्र प्रभारी श्री कृष्णा सोलंकी ने कहा कि आने वाले समय में गायत्री परिजनों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।क्योंकि गायत्री परिजनों ने समय के साथ भगवान को पहचान लिया है,ओर उनके मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश के अनुशार जो भी केंद्र से दिशा निर्देश मिलते हैं उसके अनुसार कार्य कर रहे हैं।

गायत्री परिवार के तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर ने उपस्थित परिजनों को ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ कि विस्तार से जानकारी दी,ओर साथ ही पूर्व में मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी संवर्धन उप यात्रा में सोंडवा तहसील के रथ क्रमांक15ने पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया और शांति कुंज हरिद्वार ने भी नंबर 1 पर सोंडवा तहसील को दर्जा दिया है।

23 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन सोंडवा ओर छकतला के आस पास के सभी क्षेत्रों में करीब 1200घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न किए जाएंगे।उसके लिए गायत्री परिजनों ने अन्य परिजनों से संपर्क कर यज्ञ कि जानकारी देकर सूची तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। गोष्ठी का संचालन श्री भायसिंह डावर ने किया।प्रज्ञा गीत श्री जतन चौहान,नरसिंह सोलंकी ने गया।

गोष्ठी में नव चेतना केंद्र सोंडवा के आस पास के गावो से लोड़नी, टेमला, साकड़ी, बेजडा,मोराजी, पुवाशा, बडदा , बडदली, अचपई,तथा अन्य गावो से गायत्री परिजन उपस्थित रहे।गोष्ठी के अंत में शांति पाठ ओर भोजन प्रसादी के साथ समापन किया गया।

Comments are closed.