योगेंद्र राठौर, सोंडवा कुछ दिन पहले थांदला के कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान को लेकर आम बैठक में शामिल होकर कुछ आपत्ति जनक शब्द कहे गये थे। जिसको लेकर भाजपा द्वारा लगातार सभी जगह पर ज्ञापन दिए गए। इसका परिणाम हुआ कि उन पर एफआईआर दर्ज हो गई। किंतु एफआईआर दर्ज होने के बाद भी थांदला विधायक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज इसी तारतम्य मे तहसील भिलाला समाज द्वारा सोंडवा थाना प्रभारी व तहसीलदार को इस बाबत ज्ञापन सोपा गया है । ज्ञापन देते वक्त जयपाल सिंह खरत, बाटला, खुमान पटेल, जागरीया, सुसील, थावरिया, इकराम, सचीन, सायसिंह, बालु, केकडीया आदि मौजूद थे। Post navigation कुक्षी से वालपुर तक नवीन सड़क निर्माण के लिए राशि हुई स्वीकृत जनता में हर्ष गायत्री परिवार तहसील सोंडवा की मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन