बाइक रैली निकालकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया, सकोरे भी वितरित किए

आलीराजपुर। दिनांक 03,05,2024 को विकास खण्ड  चन्द्र शेखर आजाद नगर में मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत 13 मई 2024 को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए नगर परिषद चन्द्र शेखर आजाद नगर से सम्पूर्ण नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। 

रैली में तहसीलदार जितेंद्रसिंह तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील ठाकुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कोरी, खण्ड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र बैरागी, प्राचार्य उत्कर्ष विद्यालय निलेश शाह एव समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त बाइक रैली सम्पूर्ण नगर में भ्रमण करने के पश्चात बस स्टेंड पर समाप्त हुई जहाँ नगर परिषद द्वारा सवांद के सकोरे एव ज्ञान के गिलास ग्रामीणों को वितरित किये गए तथा समस्त अधिकारी कर्मचरियो एवं ग्रामीणों को तहसीलदार द्वारा शपथ दिलाई गई।

Comments are closed.