चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाबरा में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुवे elc क्लब की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें नव मतदाता ओ में मतदान के महत्व और मतदाता जागरूकता हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नव मतदाताओ को प्रतिज्ञा दिलवाई गई एवं निर्वाचन से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सरदारसिंह डोडवे ने किया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. मानसिंह डोडवा ने किया । प्रो. दिलीप गरवाल द्वारा लघु फिल्म व विभिन्न ऐप्स के बारे में जानकारी दी । जिसमें महाविद्यालयिन विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार प्रो. कमलेश गणावा ने माना । कार्यक्रम को सफल बनाने में elc क्लब प्रभारी डॉ रेशम बघेल व समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Post navigation कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर विधायक की ओर से दी सहायता राशि पार्षद ने वाल्मिकी समाज के बीच पहुंचकर मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती