चंद्रशेखर आजाद नगर। क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 के कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भुदरा भाई का आकाशीय बिजली गिरने से गुरुवार शाम देहांत हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन डावर सुबह से ही परिवार के साथ रहे एवं अंतिम संस्कार क्रिया संपन्न करवाई। इस आकस्मिक घटना के पश्चात क्षत्रिय विधायक सेना पटेल द्वारा परिवार को ढांढस बंधाया एवं अपनी तरफ से ₹10000 की नगद सहायता राशि दी। सहायता राशि भुदरा भाई के भाई एवं पुत्र को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन भाई डाबर जिला उपाध्यक्ष लाइक मोहम्मद शेख वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भारताभाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जैन एवं कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाबर की उपस्थिति में प्रदान की। Post navigation बारिश के साथ गिरे ओले, बिजली गिरने से एक की मौत महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन