आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर गुरुवार शाम को चंद्रशेखर आजाद नगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इस बीच नगर के वार्ड नम्बर 11 वाखला फलिया में रहने वाले भुदरा पिता अबला बामनिया उम्र 28 वर्ष पर बिजली गिरी गई। वह परिवार के साथ ईंट भट्टे को ढंक रहा था तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन उसे चंद्रशेखर आजाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। Post navigation आजादनगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमनकुआ जंगल से अज्ञात रूप से अवैध शराब जब्त कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर विधायक की ओर से दी सहायता राशि