झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
रंग बरसे भीगे चुनर वाली जैसे गानों व आदिवासी गानों के साथ रंगपंचमी को पेटलावद वासियों का मन मोह लिया। रंगपंचमी के अवसर पर नगर में राधा कृष्ण मित्र मंडल व नगर परिषद द्वारा फाग यात्रा निकाली गई, जिसका विशेष आकर्षण आदिवासी गायक विक्रम सिंह चौहान व रीटा परमार रहे। फाग यात्रा में विक्रम सिंह की आवाज में आदिवासी गानों पर युवा झूमते नाचते रंग गुलाल उड़ाते हुए मुख्य मार्गो से निकले। फाग यात्रा के दरमियान नगर की सड़के रंग गुलाल से सरोबार हो गई। विक्रम सिंह के साथ रिटा परमार व उनकी टीम ने नृत्य करते और गाते हुए नगरवासियों का मनोरंजन किया। फाग यात्रा का शुभारंभ शंकर मंदिर से हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी। यात्रा में रंग गुलाल के साथ साथ टैंकरों से पानी की बौछार भी की जा रही थी। मस्ती के साथ निकली फाग यात्रा में बाहर से आए कलाकारों के साथ पूरे नगरवासी झूम उठे। अपनी तरह की बाहरी कलाकारों के साथ निकाली गई अनूठी फाग यात्रा का नगर में जोरदार तरीके से स्वागत हुआ।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने स्व-सहायता समूहों को दिए 300 करोड़, झाबुआ के लिए खोला सौगातों का पिटारा
- करवड़ में कपास से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
Next Post