झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रंग बरसे भीगे चुनर वाली जैसे गानों व आदिवासी गानों के साथ रंगपंचमी को पेटलावद वासियों का मन मोह लिया। रंगपंचमी के अवसर पर नगर में राधा कृष्ण मित्र मंडल व नगर परिषद द्वारा फाग यात्रा निकाली गई, जिसका विशेष आकर्षण आदिवासी गायक विक्रम सिंह चौहान व रीटा परमार रहे। फाग यात्रा में विक्रम सिंह की आवाज में आदिवासी गानों पर युवा झूमते नाचते रंग गुलाल उड़ाते हुए मुख्य मार्गो से निकले। फाग यात्रा के दरमियान नगर की सड़के रंग गुलाल से सरोबार हो गई। विक्रम सिंह के साथ रिटा परमार व उनकी टीम ने नृत्य करते और गाते हुए नगरवासियों का मनोरंजन किया। फाग यात्रा का शुभारंभ शंकर मंदिर से हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी। यात्रा में रंग गुलाल के साथ साथ टैंकरों से पानी की बौछार भी की जा रही थी। मस्ती के साथ निकली फाग यात्रा में बाहर से आए कलाकारों के साथ पूरे नगरवासी झूम उठे। अपनी तरह की बाहरी कलाकारों के साथ निकाली गई अनूठी फाग यात्रा का नगर में जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। Post navigation अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट पर मन्नु क्लब का कब्जा नि:शक्त बच्चों ने मनाई रंगपंचमी