शान ठाकुर, पेटलावद 17 मार्च को पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बावड़ी में अज्ञात कारणों के चलते चार घरों में एक साथ भीषण आगजनी की घटना हुई है। जिससे ग्राम बावड़ी में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। आगजनी की घटना को लेकर पेटलावद एसडीएम एवं तहसीलदार व पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ है। जन चर्चा है कि घरों में रखी गैस टंकियो में ब्लास्ट हुआ है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि आग ने और भी विकराल रूप ले लिया है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-17-at-4.15.46-PM.mp4 Post navigation ग्राम मोहनकोट से पेटलावद आबकारी पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद की अवैध शराब….आरोपी गिरफ्तार बगैर लायसेंस उर्वरक विक्रय करना पड़ा महंगा, हुई एफआईआर