आलीराजपुर Live ब्यूरो चीफ फिरोज खान आलीराजपुर एडिशन एसपी एसआर सैंगर के रिटायर्ड होने के ढाई माह बाद राज्य शासन ने जिले में इस पद की पूति की है। अब एडिशन एसपी के रूप में प्रदीप पटेल को यहां भेजा गयास है। इससे पूर्व वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल में पदस्थ थे। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक ने चौकी थाना प्रभारी को किया इधर उधर आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में चौकी और थाना प्रभारी में भी फेरबदल किया है। जिसमें जोबट थाना प्रभारी आरती चरोटे जोबट थाना प्रभारी को रक्षित केन्द्र आलीराजपुर किया गया है वहीं कार्यवाहक निरीक्षक सोनू सिटोले थाना बखतगढ़ से जोबट का थाना प्रभारी बनाया गया है। इधर कार्यवाहक उप निरीक्षक कमल नायक सिंह चौकी प्रभारी आमखूट से थाना आमबुआ थाने भेजा है वहीं आमबुआ से कार्यवाहक उप निरीक्षक हरिशंकर पाटेल को आमखूट का चौकी प्रभारी बनाया गया है। कार्यवाहक उप निरीक्षक दयाराम भूरिया रक्षित केन्द्र आलीराजपुर से थाना बोरी भेजा गया है। Post navigation भगौरिया एवं होली त्योहार की पूर्व तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर द्वारा ली गई बैठक जान से मारने की नियत से फालिये से मारने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा