नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk आज सुबह शहर के रातितालाई क्षेत्र के पास एक युवक अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया, युवक का नाम शुभम डामोर बताया जा रहा है। अपुष्ट खबरों के युवक की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है जिससे युवक परेशान था और आज सुबह युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है एवं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। Post navigation हटाई गई झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुडा..नेहा मीना होगी झाबुआ जिले की नई कलेक्टर कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिरी कार, एक युवक की मौत