दीपेश प्रजापति, झाबुआ शादी समारोह में शामिल होने गए एक दुर्घटना में झाबुआ जिले के युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंतरवलिया से निलेश कुमार नायक (बामण) अपने परिवार के साथ बासिंद्रा शादी समारोह में गए थे। बीती रात में करीब 12 बजे के आसपास वे कार से शिवगढ़ अपनी मौसी के यहां आराम करने जा रहे थे तभी पुल के सामने अचानक कुत्ता आने से बैलेंस बिगड़ा और कार पुल के नीचे गिर गई। दुर्घटना में ग्राम झायडा निवासी कमलसिंह नेमाजी नायक के सुपुत्र निलेश कुमार नायक (बामण) की मौके पर मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रतलाम हॉस्पिटल में किया जा रहा है। Post navigation फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया युवक, पुलिस जांच में जुटी.. भगवान भोलेनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से आदिवासी युवा क्रांति संघ में आक्रोश