प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी संवर्धन उप यात्रा सोंडवा तहसील के ग्राम अट्ठा, बड़ी सिरखडी में यात्रा का प्रवेश हुआ। वहा पर प्राचीन काल से स्थापित माता वहदेवी पर ग्रामीणजनो ने यात्रा का स्वागत किया,फिर वहा से कलश यात्रा ( रैली)के रूप में सिरखडी होते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ अट्ठा पर पहुंची। वहां पर उपस्थित ग्रामीणजन ओर गायत्री परिजनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस उप यात्रा का संचालन टोली न. 4 लालसिंह डोडवा,आकाश डावर,रविन्द्र जमरा,ओर कुवरसिंह किराड़ कर रहे हैं,तहसील सह समन्वयक श्री इंग्लेश तोमर ने बताया कि यह उप यात्रा 27जनवरी को ग्राम पंचायत ककराना से प्रारंभ किया था,जो लगातार 7 दिनों का सफर तय करते हुए 24 पंचायतों का भ्रमण करते हुए ग्राम अट्ठा में प्रवेश किया। वहा पर गायत्री प्रज्ञा पीठ पर संध्याकालीन दीप यज्ञ ओर सुबह 5 कुंडीय गायत्री महा यज्ञ संपन्न होकर यात्रा अगली पंचायत के लिए रवाना हो जाएगी।इस यात्रा का समापन गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर 20फरवरी को विराट नशा मुक्ति कार्यक्रम के साथ संपन्न किया जाएगा। Post navigation वन मंत्री ने किया पशु चिकित्सालय का भूमिपूजन, बोले-पशुओं के उपचार के लिए इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा छकतला के दो युवाओं का आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयन