झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा में भगोरिया उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आसपास से आए ग्रामीणों ने जमकर रंग, गुलाल, पिचकारियों और मिठाई की खरीददारी की। भगोरिया में राजनीतिक दलों ने भी ढोल मांदल के साथ अपनी अपनी रैलियां निकाली। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया सहित कई कांग्रेसी शामिल हुए। वही थांदला विधायक कलसिंह भाबर स्वयं ढोल बजाते हुए अपने समर्थकों के साथ ग्राम की सड़कों पर निकले । Post navigation चरित्र शंका पर पति ने की पत्नी की हत्या भगोरिया में आदिवासियों ने किया अपनी संस्कृति को प्रदर्शित