आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का अलीराजपुर जिले में आगमन 29 दिसंबर 2023 को होगा। चौहान 29 दिसंबर को सुबह 8 बजे इंदौर से प्रस्थान कर धार में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 12 बजे बोरी, दोपहर 2 बजे जोबट एवं दोपहर 3 बजे आम्बुआ में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 4 बजे से आम्बुआ से अलीराजपुर तक आयोजित विजय जुलूस एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 7 बजे नानपुर में कार्यकर्ता से भेंट करेंगे। श्री चौहान के कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के पश्चात प्रथम जिला आगमन पर जिलेभर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। Post navigation हमको गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं : महेश पटेल पौराणिक शिवलिंग बाबा ईश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया