शालू रामसिंह मुणिया@परवलिया

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परवलिया में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में थांदला क्षेत्र के पूर्व विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों की शहादत को याद किया।

बच्चो को संबोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि वीर बाल गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों की शहादत को याद किया। गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों की शहादत को याद करने के लिए आज (26 दिसंबर) वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान भाबर ने कहा- आजादी के अमृतकाल में ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों बेटों की वीरता हर भारतीय को ताकत देती है। ये दिवस उन वीरों के शौर्य की सच्ची श्रद्धांजलि है।

भाबर ने आगे कहा कि आज देश भर में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गौरवशाली इतिहास को याद किया जा रहा है  हमने मोदी जी के नेतृत्व में पिछले साल से ये दिवस मनाना शुरू किया था। इस साल कई देशों में यह कार्यक्रम मनाया गया। जब हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू करते हैं तो दुनिया हमें अलग नजरिए से देखती है। बाल वीर कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी संस्था के प्राचार्य एन एस श्रीवास्तव सरपंच दिमा खुशाल सिंगाड़, संस्था के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह मुणिया, शिक्षकगण सर्वश्री विश्वास शर्मा, अमरसिंह कटारा, विनोद डाबी समेत स्कूली छात्र-छात्राए पालकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *