जोबट। चोरों के द्वारा मुक्तिधाम को भी नहीं छोड़ा जा रहा। बताया जाता है अज्ञात चोरों के द्वारा जोबट के मुक्तिधाम में शव को लेटने की 5 बिड की बनी हुई जाली अज्ञात चोरों चुरा के ले गए इसकी शिकायत हिन्दू मन्दिर धर्मादा ट्रस्ट जोबट के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से की है। ट्रस्ट के सदस्य अमृतलाल राठौड़ से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दो दिन पहले जोबट की एक मातृशक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था उसे समय जाली वहां मौजूद थी जब ट्रस्ट के सदस्य के द्वारा कुछ कार्य के लिए आज मुक्तिधाम पहुंचे तो देखा कि शव को लेटने की 5 बीड़की जाली शव क्रिया कर्म करने वाले स्थान पर नहीं थी इससे पहले भी कई बार मुक्तिधाम में इस प्रकार की चोरी हो चुकी लेकिन आज तक चोर नहीं पकड़ेये गए जिसे लेकर आज हिन्दू मन्दिर धर्मादा ट्रस्ट जोबट के सदस्यों व अध्यक्ष के द्वारा थाना प्रभारी जोबट को आवेदन दिया गया। Post navigation नर्मदा परिक्रमा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिए कंबल और भोजन सामग्री हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं तो दुनिया अलग नजरिए से देखती है : कलसिंह भाबर