हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया अन्तरवेलिया पुलिस टीम द्वारा कई वर्षा से फरार डकैती के आरोपी जेलु पिता केगु जाति वसुनिया 32 साल निवासी झायडा को गिरफ्तार किया है। उस पर कई जिले के अलावा गुजरात में भी प्रकरण दर्ज है। उस पर ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर थाना कल्याणपुरा मैं प्रकरण क्रमांक 1016/2011 धारा 292,323,506,427,452,325,34 भादवि , थाना राणापुर के अपराध क्रमांक 335/2017 धारा 299,353,332,224,34 भादवि मैं 1000/- का इनाम भी घोषित है। इसी तरह थाना मेघनगर अपराध क्रमांक 92/2007 धारा 307,147,148,149,359,332भादवि मैं 3000/- का इनाम घोषित था। थाना सेंधवा में अपराध क्रमांक 220/2013 धारा 395,397 भादवि 10000/-इनामी। वहीं सूरत सिटी गुजरात अपराध क्रमांक 175/2007 धारा 395,397,428 भादवि में वह फरार चल रहा था। उस पर कुल 14 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी सउनि मुकेश वर्मा, प्रधान आर. चन्दर,आर.नारायण चौहान,आर.हीरासिंह का सहयोग रहा। Post navigation महिलाओं द्वारा दीपक जलाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने की बात पर हुए विवाद में युवक एवं युवती ने की महिला से मारपीट, मामला पहुंचा थाने..