आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रितेश पिता दीना बाखला भील निवासी संधा व आशीष पिता भगत सिंह बिलवाल भील निवासी डूंगलावानी अपराध क्रमांक 327 धारा 457 380 भादवि में फरार चल रहे थे। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन व एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में आज़ाद नगर थाना निरीक्षक गोपाल परमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेजावाड़ा मनीष कुमार ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में आरक्षक भारत एवं जितेंद्र का सहयोग रहा। Post navigation आलीराजपुर-दाहोद रोड पर रोज लग रहा जाम, व्यवस्था संभालने जिसकी ड्यूटी वह भी नहीं दे रहा ध्यान लोकतांत्रिक देश में सरकार जनता के मतों से चुनी जाती है इसलिए मतदान सर्वोपरि है : जैन