आलीराजपुर। जिले के सोरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकलवा के ग्राम छोटा रायछा में एक चौकीदार का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। चौकीदार के पैर बंधे हुए थे। जानकारी के अनुसार डूंगरिया पिता रायसिंह बीती रात एक सगाई के कार्यक्रम में गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। रविवार को उसका शव छोटा रायछा के चौकीदार फलिये में भीमसिंह के कुएं में मिला। उसके पैर रस्सी से बंधे हुए थे, उसे किसी ने पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सूयना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post navigation राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया बोरी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा