झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आगामी त्योहार होली, नवरात्रि एवं रामनवमी को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाएं। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपने तीज त्योहार मनाने का पूरा हक है। यह बाते एसडीएम सीएस सोलंकी ने कही। वे पुलिस थाना परिसर में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच आगामी त्योहार के मद्देनजर रखी गई शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होनें कहा आने वाले त्यौहारों के दौरान नगर में शांति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण रहे। इसकी जवाबदारी शहर के सभी नागरिकों की भी है। एसडीएम सोलंकी ने कहा कुछ असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेंगे, ऐसे तत्वो को पहले से पहचानना जरूरी है। एसडीओपी राकेश व्यास ने कहा शांति भंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्य असामाजिक तत्वों पर निगाह रखें। छोटी से छोटी घटना की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय पर रहते परिस्थितियों को नियंत्रण में लिया जा सकें। टीआई करणीसिंह सक्तावत ने कहा शांति व्यवस्था में कायम करने में पुलिस की मदद करें। इस अवसर पर सीएमओ एलएस डोडिया, एएसआई बीएस सिसौदिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंदविजयसिंह राठौर, सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार विशेष रूप से मौजूद थे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय रक्षा श्री राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
- नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला