लोहित झामर, मेघनगर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारणी की प्रथम बैठक होटल एम 4 में हुई । इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में थांदला विधानसभा से पूर्णकालीन ओम प्रकाश दैय्या, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मेघनगर मंडल अध्यक्ष पवन भारपोड़ा, युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य भाविक बारोट , कौशल सोनी, लोहित झामर उपस्थित रहे।
